पाटन। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश ‘निक्की’ भाले की पहल पर क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। “जो कहा सो किया” के संकल्प के साथ, अटारी में आगामी 7 फरवरी 2026 से साप्ताहिक ‘अटारी खोरपा बाजार’ की शुरुआत होने जा रही है। यह बाजार अब प्रत्येक शनिवार को नियत स्थान पर लगाया जाएगा।
व्यापारियों और ग्राहकों के लिए बड़ी सुविधा
इस साप्ताहिक बाजार के शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों को व्यापार के नए अवसर मिलेंगे, वहीं आम उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत का सामान एक ही स्थान पर सुलभ हो सकेगा। निक्की भाले ने बताया कि इस बाजार का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति देना और ग्रामीणों को बाजार के लिए दूर न जाना पड़े, ऐसी सुविधा प्रदान करना है।
दिनांक: 7 फरवरी 2026, शनिवार (शुभारंभ)
समय: प्रत्येक शनिवार
स्थान: डॉ. खूबचंद बघेल भवन के सामने, अटारी
मुख्य आयोजक: योगेश ‘निक्की’ भाले (अध्यक्ष – नगर पंचायत पाटन एवं अध्यक्ष – जनभागीदारी समिति शासकीय महाविद्यालय पाटन)
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय निवासियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका मानना है कि इस बाजार से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और छोटे दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान आएगी।







