केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 ऐतिहासिक एवं जन-आकांक्षाओं के अनुरूप बजट -दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक एवं जन-आकांक्षाओं के अनुरूप बजट बताया।
विजय बघेल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप यह बजट प्रस्तुत किया है। यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग—युवा, किसान, महिला, श्रमिक, मध्यम वर्ग सहित कलाकारों और साहित्यकारों—को सशक्त करने वाला है।
उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के नाम के अनुरूप यह बजट ‘निर्मल’, ‘ममतामयी’ एवं ‘रमणीय’ है, जिसमें सामाजिक संवेदनशीलता और विकास का संतुलन स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत के विज़न को और मजबूती प्रदान करता है।
सांसद विजय बघेल ने बताया कि बजट में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सेवा क्षेत्र सहित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही आयकर से जुड़े नए प्रावधानों से आम नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। आगे कहा की उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं अपनी ओर से समस्त देशवासियों को इस जनहितैषी बजट के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

शहर चुनें