नंदिनी अहिवारा:- स्थानी नगर पालिका परिषद में सोमवार को एक गरिमामई विदाई समारोह का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम राजस्व निरीक्षक हिमांचल शर्मा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित किया गया जिन्होंने नगर पालिका में अपनी कर्तव्य निष्ठा के 38 वर्ष सफलतापूर्वक पूरा किया सम्मान और सराहना के साथ इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री अंकुर पांडे एवं कर्मचारियों ने विदाई दी, कार्यक्रम के दौरान सीएमओ अंकुर पांडे ने उनको दीर्घकालीन और सराहनीय सेवाओं के लिए हिमांचल शर्मा को सम्मानित किया और कहा हिमांचल शर्मा का कार्यकाल बेहद संतोष पद रहा है एवं और अपनी सेवा काल का अधिकांश समय राजस्व शाखा में बिताया और टैक्स वसूली के महत्वपूर्ण कार्यों में अपना योगदान दिया, इस विदाई समारोह में मुख्य रूप से सीएमओ अंकुर पांडे ने उनके उज्जवल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना दिल से की, सब इंजीनियर खिलानंद कुल्हारे मेहतरू साहू ईश्वरी साहू हेमंत साहू कुसुमाकर साहू मेनका मैडम सुरेश यादव पन्नालाल इंदल ठाकुर जागृति साहू लेखपाल जितेंद्र देवांगन नर्मदा गणेश सोनी सूर्यवंशी आदि ने फूल माला शॉल और श्रीफल से स्वागत कर भावभीनी विदाई दी,







