पाटन। क्षेत्र के भक्तिमय वातावरण को और अधिक ऊर्जावान बनाने के लिए इंदिरा नगर, पाटन में दो दिवसीय भव्य श्री रामचरितमानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन कल शनिवार और रविवार दो दिनों तक होगा, जिसमें क्षेत्र की ख्याति प्राप्त मानस मंडलियां अपनी प्रस्तुति देंगी।
मानस मंडलियों द्वारा ढोलक-मंजीरों की थाप पर रामायण की चौपाइयों की संगीतमय व्याख्यान होंगी
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों से जोड़ना और पारंपरिक मानस गान की कला को जीवित रखना है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली मंडलियों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
शनिवार सुबह से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रभु की महिमा का रसपान करने और मानस गायकों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।







