दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार”: पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान का भव्य शुभारंभ

​पाटन। देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ आज पाटन क्षेत्र में राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान का जोरदार आगाज हुआ। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पाटन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा नन्हें-मुन्ने बच्चों को पोलियो सुरक्षा की “दो बूंद” पिलाकर इस महाअभियान का शुभारंभ किया गया।
​इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश (निक्की) भाले और सभापति केवल देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए नागरिकों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा पिलाने की अपील की, ताकि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे।

​कार्यक्रम की कमान खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. बी. कठौतिया जी ने संभाली। उनके कुशल मार्गदर्शन में स्वास्थ्य केंद्र के समस्त डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और मितानीन बहनों ने तत्परता से बच्चों को दवा पिलाई। इस दौरान केंद्र में आए नन्हें-मुन्हें बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।

​आज राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान के गरिमामयी शुभारंभ के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पाटन में नन्हें-मुन्हें बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई गई।
​इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष आदरणीय योगेश निक्की भाले, सभापति केवल देवांगन , खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. कठौतिया सहित चिकित्सालय का समस्त स्टाफ, सजग अभिभावक और प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Comment

शहर चुनें