पेंशन और वेतन निर्धारण के लंबित प्रकरणों के लिए जिला व तहसील स्तर पर शिविर लगाने की मांग, ​भानु प्रताप यादव (जिलाध्यक्ष) ने कलेक्टर के माध्यम से शासन को सौंपा ज्ञापन

​दुर्ग, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में ‘रजत महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इस गौरवशाली अवसर पर सरकारी कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, विशेषकर पेंशन और वेतन निर्धारण के प्रकरणों को त्वरित गति से निराकृत करने की मांग उठी है।
​छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ (दुर्ग) के जिलाध्यक्ष एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव ने कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से वित्त विभाग के सचिव और पेंशन संचालनालय को एक ज्ञापन प्रेषित किया है।

​संचालनालय के निर्देश: संचालनालय पेंशन एवं भविष्य निधि (नवा रायपुर) द्वारा जारी पत्र के अनुसार, रजत महोत्सव के दौरान 23 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक संभाग और जिला स्तर पर विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
​रोस्टर आधारित शिविर: ज्ञापन में मांग की गई है कि दुर्ग संभाग के अंतर्गत जिला कार्यालय, तहसील कार्यालयों और अन्य विभागों में सेवानिवृत्ति (अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण करने वाले) की ओर बढ़ रहे कर्मचारियों के लिए रोस्टर के अनुसार शिविर लगाए जाएं।
​त्वरित निराकरण: इन शिविरों के माध्यम से पेंशन निर्धारण और वेतन विसंगति/निर्धारण के लंबित मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जाए, ताकि कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय परेशानियों का सामना न करना पड़े।

​जिलाध्यक्ष भानु प्रताप यादव ने कहा कि रजत महोत्सव के दौरान यदि प्रशासन इन लंबित प्रकरणों का निराकरण करता है, तो यह कर्मचारियों के लिए वास्तविक उत्सव होगा। दुर्ग जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत सैकड़ों कर्मचारी इन शिविरों के आयोजन से लाभान्वित होंगे।

Leave a Comment

शहर चुनें